विशेष आलेखः
प्रस्तुतिः अशोक पाण्डेय
1960 को प्रदेशःहरियाणा,जिलाःसिरसा, गांवः इलेनाबाद में जन्मे भुवनेश्वर लिंगराज ग्रेनाइट के प्रबंधनिदेशक श्री गजानंद शर्मा का आज गणेश पूजा के पवित्र दिवस पर जन्मदिन है। वे 2000 में भुवनेश्वर आये। वे लिंगराज ग्रेनाइट एकसाथ भुवनेश्वर तथा ब्रह्मपुर में आरंभ किये।अपने विभिन्न सामाजिक दायित्वों के रुप में वे मारवाडी सोसायटी भुवनेश्वर,फ्रेण्ड्स आफ ट्राइवल सोसायटी,भुवनेश्वर चाप्टर,एकल अभियान,प्रकृति संरक्षण से जुडे अभियान अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान तथा राष्ट्रीय कवि संगम के उत्कल प्रांतीय अध्यक्ष हैं।वे परशुराम मित्रमण्डल,भुवनेश्वर के एक सक्रिय सदस्य हैं।वे चाहते हैं कि ओडिशा के महेन्द्र गिरि को जहां पर कभी भगवान परशुराम तपस्या किया करते थे उसे भारत का पर्यटन स्थल घोषित किया जाय और उसके लिए वे सतत प्रयासरत हैं।उनका यह मानना है कि आज व्यापार तथा कारोबार में भावी पाढी को उच्च शिक्षा तथा विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण की आवश्यकता है। आज,दिनांकः 19 सितंबर,2023 को गणेश पूजा के दिन जन्मेश्री गजानंद शर्मा जी को उनके समस्त शुभचिंतकों की ओर से उनको बहुत-बहुत बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं।
अशोक पाण्डेय
लिंगराज ग्रेनाइट के प्रबंधनिदेशक श्री गजानंद शर्मा के जन्मदिन,गणेश पूजा के पवित्र अवसर पर
