Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

शैलेश कुमार वर्मा बने सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव

वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा का जताया आभार

कटक: सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है संगठन के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा कुछ पदाधिकारियों का फेरबदल करते हुए शैलेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय टीम में लेकर राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है. गौरतलब है कि शैलेश कुमार वर्मा 18 अप्रैल 2018 से लेकर 1 जुलाई 2023 तक ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे हैं. शैलेश कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझे सैल्यूट तिरंगा के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया उसके लिए मैं उनका सदैव आभार व्यक्त करता हूं और आगे भी उनके मार्गदर्शन में ओडिशा ही नहीं पूरे देश में जो आदेश होगा उसका पालन करते हुए सैल्यूट तिरंगा के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे. इधर वर्मा के सचिव बनने के बाद बधाई देने का सिलसिला जारी है शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं सैल्यूट तिरंगा के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है.

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password