भुवनेश्वरः29जनवरीःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय झारपाड़ा श्रीश्याम मंदिर में सायंकाल जया एकादशी आयोजित हुई। अवसर पर भजन-पूजन के साथ भजनसंध्या भी आयोजित हुई जिसमें स्थानीय भजनगायकों ने सुमधुर भक्तिगीत गाये। वहीं मंदिर के पुजारी नंदू पण्डित तथा सत्यम मिश्रा आदि ने आगत बाबा खाटू नरेश भक्तों को विधिवत दर्शन कराए। आयोजन के मुख्य यजमान सुनीता-शिवकुमार अग्रवाल तथा श्वेता-विवेक केजरीवाल ने श्री पुरी धाम से भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद मंगवाकर सभी को जया एकादशी के अवसर पर आत्मीय प्रसादसेवन कराया। आयोजन हरप्रकार के सुव्यवस्थित रहा।कार्यक्रम देर रात तक चला।
अशोक पाण्डेय
श्रीश्याममंदिर में जया एकादशी आयोजित








