श्रीश्याम मंदिर झारपाड़ा, देवोत्थान एकादशी एवं श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव आज शाम पूरे वैदिक विधान के साथ संपन्न हुआ। अवसर पर
देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम की विधिवत पूजा कराते यजमान श्रीमती रचना और श्री मनीष अग्रवाल।साथ ही साथ मशहूर भजन गायिका मोहिनी शर्मा ने अपने सुमधुर गायकी से सभी आगत भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की कामयाबी पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन गुप्ता और सचिव चौधरी सुरेश कुमार अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर के ट्रस्टी शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऐसा फलदायी दिन पूरे साल में सिर्फ आज ही आता है। अंत में,सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
-अशोक पाण्डेय
श्रीश्याम मंदिर झारपाड़ा, देवोत्थान एकादशी एवं श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव आज शाम पूरे वैदिक विधान के साथ संपन्न हुआ।
