Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

श्रीश्याम मंदिर झारपाड़ा में‌ श्री खाटू श्याम भजन अमृत वर्षा आयोजित

भुवनेश्वर,10 जनवरी, अशोक पाण्डेय:
बड़ी एकादशी की शाम स्थानीय श्रीश्याम मंदिर झारपाड़ा में‌ श्री खाटू श्याम भजन अमृत वर्षा आयोजित हुई। आयोजक शिवकुमार अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शोभा केजरीवाल और विवेक केजरीवाल ने आमंत्रित खाटू श्याम भक्तों का स्वागत बड़ी आत्मीयता के साथ किया। अवसर पर स्थानीय भजन गायकों ने अपने सुमधुर भजनों की वर्षा कर दी। मारवाड़ी समाज भुवनेश्वर समेत कटक और जटनी के भी अनेक बाबा भक्तों ने आयोजन का लाभ उठाया।अंत में सभी ने पुरी धाम के श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद ग्रहण किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password