



भुवनेश्वरः7जुलाईःअशोक पाण्डेयः
महा तपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा 3 का तेरापथं भवन भुवनेश्वर में भव्य एवं स्वागत समारोह। जैन तेरापथं के महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार मुनि डॉ बिमलेश कुमार जी एवं मुनि पदम कुमार जी का तेरापथं भवन भुवनेश्वर में भव्य जुलूस के साथ प्रातः 8-35 बजे चातुर्मासिक प्रवेश हुआ। 9 बजे से मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने नमस्कार महामंत्र के साथ स्वागत समारोह का शुभारंभ किया। स्थानीय महिला मंडल ने महावीर अष्टम मंत्र का संघान किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भुवनेश्वर के अध्यक्ष श्री बच्छराज बेताला ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया तथा कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी असिम अनुकम्पा से विद्वान संतो का चातुर्मास भुवनेश्वर वासियों को मिला। आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। तेरापथं महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मधु गिडीया तेरापथं युवक परिषद के अध्यक्ष श्री वीवेक बेताला ने स्वागत व्यक्तव्य रखा। मारवाड़ी सोसाइटी से श्री सुरेन्द्र अग्रवाल परशुराम समाज से श्री कीसन खन्डेलवाल महेश्वरी समाज से श्री लाल चन्द मोहता साधुमार्गी जैन समाज से श्री नवरतन जी बोथरा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कटक के अध्यक्ष श्री मोहन लाल सिंघी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश सेठिया श्री प्रफुल्ल बेताला तथा अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा मुनिश्री का स्वागत किया। तेरापथं सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश सेठिया तथा अध्यक्ष श्री बच्छराज बेताला ने आगन्तुक अतिथियों तथा मिडिया के श्री लक्ष्मी नारायण तथा श्री अशोक पाण्डे का स्वागत किया। श्रीमती सपना बेद ज्ञानशाला संचालिका श्रीमती नयन तारा सुखाणी तथा महिला मंडल एवं कन्या मंडल तथा तेयुप ने गीतिका के माध्यम से मुनिश्री का स्वागत किया। मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार कुमार जी का पावन पाथेय प्रेरणा दायक रहा। मुनि डॉ बिमलेश कुमार जी ने सभी से आव्हान किया कि यह चातुर्मास आपके लिए है आप जितना लाभ उठा सकते हैं उठायें। सभी का धन्यवाद ज्ञापन तेयुप मंत्री श्री जितेंद्र बेद ने किया। स्वागत सभा का सफल संचालन श्री विरेन्द्र बेताला ने किया। बहुत अच्छी संख्या में श्रद्धालु स्वागत जुलूस एवं समारोह में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापथं महिला मंडल तथा तेरापथं युवक परिषद भुवनेश्वर के सहयोग से हुआ।
अशोक पाण्डेय










