(नि. स.) भुवनेश्वर।
स्थानीय रिद्धि सिद्धि इनक्लेव में बबिता/मनोज बाजोरिया के द्वारा श्री श्याम ज्योति पाठ का भव्य आयोजन 21मार्च को बड़े धूम धाम के साथ आयोजित किया गया। पाठ सुबह 11बजे से लेकर रात 10बजे तक चला जिसमें समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों और महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। ज्योति पाठ कथा वाचक सुनील जोशी और उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कथा समापति के बाद 400 लोगों ने स्वादिष्ट भोग का आनंद लिया। ज्योति पाठ को सफल बनाने में मुख्य आयोजक के अलावा आयुष, आँचल,रिचा,रोहित,आलोक,शिवम,सुनील शर्मा,मुरारी,आनंद पुरोहित,प्रदीप चौधरी, किशन खंडेलवाल,कुसुम,प्रमिला,रश्मि, स्नेहा और उनकी टीम ने बेजोड़ नमूना पेश किया। उपस्थित महिलाओं ने आयोजन और प्रसाद की भूरी भूरी प्रसंशा की और बताया कि समाज में इस प्रकार के आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए।
श्री श्याम ज्योति पाठ का भव्य आयोजन।










