भुवनेश्वर:9फरवरी: अशोक पाण्डेय:
भुवनेश्वर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को सिविल इंडिया 2023 (सी-20) के लिए भारत सरकार के जी20 के तहत चयन किया गया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से मंडल को सी-20 को लोगो प्रदान किया गया है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए भुवनेश्वर तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री रश्मि बेताला ने दी है। रश्मि बेताला ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा है कि हमें खुशी हो रही है कि तेरापंथ मंहिला मंडल को इस उपक्रम के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि तेरापंथ भवन गांधीनगर में आयोजित लाइफ स्टाइल फार एनवायमेंट कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा मनोनीत रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा अधिकृत सम्पूर्णा की संस्थापक अध्यक्ष शोभा विजेंद्र गुप्ता द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिवील 20 इंडिया 2023 – आप प्रकाशवान हैं और जी20 भारत, वसुधैव कुटुंबकम् एक धरती एक परिवार, एक भविष्य में चयनित होने की घोषणा करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को सी20 का प्रतीक फ्लाग (झंडा) एवं लोगो प्रदान किया जिसे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व महामंत्री श्रीमती वीणा बैद एवं परामर्शक श्रीमती लता जैन ने स्वीकार किया। रश्मि बेताला ने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले 50 वर्षों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। वर्तमान में तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल प्रगतिशील है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, देशव्यापी 60 हजार महिला सदस्यों व 450 शाखा वाला संगठन है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल सजगता से प्रत्येक कार्य को निष्पत्ति जनक परिणाम तक पहुंचाने में सदैव प्रयत्नशील है। प्रत्येक कार्य को बुद्धिशीलता एवं गहन चिंतन के साथ प्रस्तावित किया जाता है और देश भर में फैली शाखाओं द्वारा समर्पित भाव से उन कार्यों को अंजाम दिया जाता है।
अशोक पाण्डेय
