Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल के जन्मदिन 10अक्तूबर पर विशेष प्रस्तुति

-अशोक पाण्डेय
10अक्तूबर को जटनी में जन्मे सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल एम.के.पी.एस. एण्ड एसोसियेट्स के मैनेजिंग पार्टनर हैं। अपने पिताजी स्व.गुरुदयाल अग्रवाल,उर्फ भगतजी के सानिध्य में रहकर श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल आध्यात्मिक तथा समाजसेवा के जीवन को अपनाया।अपनी माताजी स्व.द्रौपदी देवी अग्रवाल से जीवन के अनुकूल तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में धीरज तथा संयम के साथ जीना सीखा। सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल अपने बाल्यकाल से एक कुशाग्र बुद्दि तथा खेलप्रेमी छात्र थे। जब वे मात्र 18 साल के थे तभी उनके पिताजी का निधन हो गया। अपने भाई श्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल तथा श्री जितेन्द्र अग्रवाल तथा तीन बहनें-सत्यभामा,राजकुमारी तथा उषा बाई के साथ वे घोर आर्थिक संकटों से गुजरे और कालांतर में अपने ही बलबूते पर एक प्रतिष्ठित सामाजिक जीवन के पथ पर आरुढ किये। कोलकाता से 1982 में सी.ए. करनेवाले श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल पहले जमशेदपुर में नौकरी किये।1984 में वे कटक में अपने सी.ए. कार्यालय खोले।1997 में वे कटक से भुवनेश्वर आ गये।आज सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल का भुवनेश्वर समेत पूरे भारत में कुल 10 शहरों में उनका राष्ट्रीय सी ए फार्म है। आज उनका एम.के.पी.एस. एण्ड एसोसियेट्स अनेक नामी बैंकों,सेल,एस.सी.आई.और एल आई सी जैसे अनेक संगठनों का आडिट करता है। वे मानते हैं कि आदमी को सतत कर्मशील,सेवाभाव से संकल्पित तथा व्यावहारिक होना चाहिए। भुवनेश्वर एम.के.पी.एस. एण्ड एसोसियेट्स की सबसे बडी खास बात यह है कि यह एकमात्र ऐसी सी.ए. फार्म है जो सामाजिक संस्थाओं आदि का आडिट निःशुल्क करता है। वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में भी एम.के.पी.एस. एण्ड एसोसियेट्स तथा उसके मैनेजिंग पार्टनर सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल अपने आडिट की जिम्मेदारी वखूबी निभाये। आज ,10अक्तूबर को उनका जन्मदिन है फिर भी वे आडिट के सिलसिले में ओडिशा से बाहर हैं। अनन्य हनुमान भक्त सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल अनेक सामाजिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं से जुडे हुए हैं और चाहते हैं कि सभी का विकास हो,विशेषकर उनके सी.ए.फ्रेटरनिटी का। अपने जन्मदिन पर वे ओडिशा समेत देश के युवा-युवतियों को सी.ए. पढने का संदेश देते हैं। सी.ए.श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल का जन्मदिन मंगलमय हो,आनन्दमय हो। उनके हंसते-खेलते परिवार के लिए खुशियोंभरा हो इसी कामना के साथ उनको उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password