




—————
आज पहली जनवरी,2026 है। आज के ही दिन अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मारवाड़ी सोसायटी, भुवनेश्वर के पूर्व समदर्शी अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल जी का जन्मदिन है। श्री सुभाष जी भाग्य और पुरुषार्थ के एक धनी और प्रियदर्शी व्यक्तित्व हैं।उनका जन्म पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 1965 में पहली जनवरी को हुआ। सम्प्रति वे भुवनेश्वर में स्थाई रूप से निवास करते हैं।वे अपने सुयोग्य पिता श्री मोहनलालजी अग्रवाल और माता श्री स्वर्गीया रामदुलारी देवीजी के बाल- संस्कारों में एक कर्मयोगी, एक नि: स्वार्थ समाजसेवी, तन,मन, धन से एक सच्चे ईश्वर भक्त , सच्चे गौसेवक और नि: स्वार्थी जननायक का संस्कार प्राप्त किए हैं। उद्यमी सुभाष जी एआर एस एस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनके भाई अनिल, राजेश और सुनिल ही उनकी वास्तविक ताकत हैं, इच्छाशक्ति हैं और उनकी आस्था और विश्वास हैं। उनकी पत्नी श्रीमती संजु अग्रवाल उनके जीवन की असाधारण कामयाबी की वास्तविक प्रेरणा हैं। युगल जोड़ी धीर , गंभीर और शांतचित्त हैं। उनके सुपुत्र सौरभ और सुपुत्री शिल्पा उनके आनंदमय जीवन के प्राण हैं। मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर कभी भी श्री सुभाष अग्रवाल जी के असाधारण योगदान को भूल नहीं सकती है क्योंकि उन्हीं के कुशल नेतृत्व में भुवनेश्वर मारवाड़ भवन अस्तित्व में आया। गौरतलब है कि भारत के कुल 22 राज्यों में राजमार्ग,ब्रिज निर्माण,ट्रेक बिछाने,माल निर्माण तथा अत्याधुनिक पार्क निर्माण आदि विकसित करने में एआर एस एस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय नाम बन चुका है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सभी संकल्पों को अपनाकर एआर एस एस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपने चेयरमैन उद्यमी श्री सुभाष अग्रवाल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सतत अग्रसर है। प्रियदर्शी श्री सुभाष अग्रवाल जी के जन्मदिन पर उनके सभी हितैषियों की ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं!
-अशोक पाण्डेय








