





भुवनेश्वरः16अगस्तःअशोक पाण्डेयः
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में 15अगस्त को भुवनेश्वर में जगह-जगह मनाई गई। अवसर पर एक तरफ जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वाजारोहणकर ओडिशावासियों को संबोधित किया वहीं कीट-कीस दो डीम्ड विश्वविद्यालयों,डीएवी पब्लिक स्कूल चन्द्रशेखरपुर,मारवाडी सोसायटी भुवनेश्वर,आपणो परिवार भुवनेश्वर तथा श्रीमेरबल्स कटक-पुरी रोड आदि जगहों पर भी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भुवनेश्वर मारवाडी सोसायटी के अध्यक्ष श्री संजय लाठ ने बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय मारवाड भवन में तिरंगा झण्डा फहराया तथा सोसायटी के समस्त सदस्यों को कोरोना संक्रमणकाल में जरुरतमंदों को खुले मन से सहयोग करने का निवेदन किया। भुवनेश्वर आपणो परिवार के अध्यक्ष श्री अजय केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में स्थानीय सात पुलिस बटालियन में साहा चैरिटेबुल ट्रस्ट के साथ मिलकर कुल लगभग 400 पेड लगाये। श्रीमेरबल्स के प्रबंधनिदेशक श्री लालचन्द मोहता ने इस अवसर पर अपने सभी सहयोगियों से कोरोना काल में धीरज के साथ रहकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का निवेदन किया। आयोजित सभी स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सबसे पहले आजादी के दीवानों की शहादत को यादकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई तथा आजाद भारत के शक्तिबोध तथा सौंदर्यबोध को सदा बचाये रखने का सभी ने संकल्प लिया।
अशोक पाण्डेय










