Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

स्वर्गीय कमला देवी लालानी की स्मृति एवं श्रध्दांजलि सभा

भुवनेश्वर जैन तेरापथं समाज की सुश्रावीका स्वर्गीय तीलोक चन्द जी लालानी की धर्मपत्नी श्री विनीत लालानी की मातुश्री कमला देवी लालानी का स्वर्गवास दिनांक 7 जुन 2022 को हो गया था। स्थानीय तेरापथं भवन में उनकी स्मृति सभा रखी गई। परिवार जनों ने दिवंगत आत्मा को याद करते हुए उनको विनम्र श्रध्दांजलि दी। उनके भतिजे श्री मनोज लालानी ने जीवन परिचय देते हुए कहा कि हमारे परिवार की वो संस्कारक थी। स्वर्गीय कमला देवी एक कृतव्य परायण, धार्मिक एवं मृदु भाषी महिला थी। मारवाड़ी समाज के विभिन्न घटकों का नेतृत्व स्मृति सभा में उपस्थित था। सम्पूर्ण जैन तेरापथं समाज की तरफ से सभा अध्यक्ष श्री बच्छराज बेताला ने विनम्र श्रध्दांजलि दि तथा कहा कि इस दूखः के समय सारा समाज आपके साथ है। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुख लाल सेठिया ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। अंत में लोगस पाठ के साथ श्रध्दांजलि सभा समाप्त की गई।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password