प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के एक सेवानिवृत्त हिन्दी टीचर व प्राचार्य अशोक पाण्डेय के बड़े बेटे इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय भी उसी दिन अपना हैप्पी बर्थडे अपनी पत्नी श्रीमती निकोला मीरेटिन्स्का तथा बेटी कीर्तिका के साथ बेल्जियम में मना रहे हैं।गौरतलब है कि इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय का जन्म 14 सितंबर,1984 को मेघाहातुबुरु,बिहार में हुआ। इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय ने मास्को राजदूतावास स्थित केन्द्रीय विद्यालय से मैट्रिक और इंटरमीडियेट की सीबीसइ परीक्षा अंको से उत्तीर्ण की थी। मैट्रिक सीबीएसइ की सामाजिक विज्ञान विषय में पूरे भारत में अव्वल आये थे।इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय की प्रकाशित हिन्दी व्याकरण की पुस्तक व्याकरण की ओर आज भी केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1,यूनिट-9,भुवनेश्वर विद्यालय की पुस्तकालय में उपलब्ध है। अनुप के अनेक अंग्रेजी समाचारपत्रों में आलेख प्रकाशित हैं।
इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय को उनकी माताश्री श्रीमती आशारानी पाण्डेय,पिताश्री अशोक कुमार पाण्डेय(राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) तथा गोपभरवली,बक्सर, बिहार के समस्त पाण्डेय- परिवार की ओर से उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
हिन्दी दिवस के दिन इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय मना रहे हैं अपना हैप्पी बर्थडे









