-अशोक पाण्डेय
———————
भारत की सबसे सरल और सशक्त जन सम्पर्क की भाषा हिन्दी ही है। लेकिन आज जिस तरह से सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है उसमें सबसे बड़ी चिंता हिन्दी भाषा कौशल को बचाने की है अर्थात् हिन्दी सुनने,बोलने, पढ़ने और लिखने की है। गांधी जी की लिखावट अच्छी नहीं थी जिससे वे आजीवन दुखी रहे। वहीं मास्को आदि महानगरों की लिखावट बहुत सुंदर आज भी है। यूरोपीय देशों के लोगों में बोलने की अच्छी कला में महारत प्राप्त है। मेरे देश-विदेश के शिक्षण का अनुभव कहता है कि हिन्दी लिखावट आज की सबसे बड़ी समस्या है।इसपर न केवल विचार करें अपितु हिन्दी लिखने की आदत स्वयं भी डालें और अपने बच्चों को भी डलवाएं!
-अशोक पाण्डेय