Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

14वां कीट अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव उद्घाटित

शतरंज महाकुंभ में शामिल होंगे भारत समेत दुनिया के 20 देशों के 1200 खिलाड़ी ।
कुल 32 लाख रुपए की है इनामी राशि

भुवनेश्वर,11.6: रविवार 11 जून को कीट परिसर में स्थित विश्वनाथन आनंद अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज हॉल में 14वें कीट अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव का उद्घाटन किया गया। 18 जून तक तथा लगातार 8 दिनों तक चलने वाले 14 वें कीट अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव का उद्घाटन एशियाई शतरंज संघ के उपाध्यक्ष भरत सिंह चौहान और भारतीय शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, भारतीय शतरंज संघ के संयुक्त सचिव रंजन मोहंती, ओडिशा शतरंज संघ के अध्यक्ष जी.सी. महापात्रा, सचिव देवव्रत भट्ट, टूर्नामेंट निदेशक और आईएम शेखर चंद्र साहू और कीट और कीस के संस्थापक प्रो अच्युत सामंत और अन्य की गरिमामई मौजूदगी में किया गया। इस शतरंज महोत्सव में भारत सहित 20 देशों के लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । उनमें से 14 ग्रैंडमास्टर्स, 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब धारक हैं और उनमें से अधिकतर आदिवासी शतरंज खिलाड़ी हैं। आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कुल पुरस्कारों की राशि 32 लाख रुपये रखा गई है। गौरतलब है कि 14वां कीट अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव एशिया के टॉप 4 ग्रैंडमास्टर इस शतरंज टूर्नामेंट में से एक है। यह शतरंज टूर्नामेंट पहली बार कीट भारतीय शतरंज परिसंघ द्वारा मान्यता प्राप्त इकाई के रूप में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि कीट पिछले लगभग 14 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव का प्रचार कर रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा सरकार, भारतीय शतरंज परिसंघ, भारतीय खेल प्राधिकरण, ओडिशा शतरंज संघ और फीडर के सहयोग से कीट और कीस द्वारा आयोजित किया गया है।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password