Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

9वें सिखगुरु तेग बहादुरजी के 400वें प्रकाशपर्व पर कोविद-19 लंगर सेवा को अनवरत चलाने का निर्णय लिया भुवनेश्वर गुरुद्वारा

भुवनेश्वरःपहली मईः अशोक पाण्डेय

कोविद-19 महामारी की दूसरी लहर के आक्रांत भुवनेश्वरजनपद को ध्यान में रखकर तथा भुवनेश्वर महानगरनिगम के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर गुरुद्वारा में प्रातःकाल 9वें सिखगुरु तेग बहादुरजी का 400वां प्रकाशपर्व पर उनकी तस्वीर के सामने कुछ सिखधर्मावलंबियों द्वारा मात्र भजन-पूजन कर मनाया गया तथा मानवता की निःस्वार्थ सेवा के लिए गत 24अप्रैल से आरंभ भुवनेश्वर गुरुद्वारा कोविद-19 लंगर सेवा को अनवरत चालू रखने का भी निर्णय लिया गया। सिखधर्मावलंबी तथा भुवनेश्वर गुरुद्वारा से लंबे समय से जुडे श्री सतपाल सिंह के अनुसार गुरुग्रंथसाहब में गुरुनानकदेवजी की वाणी को आज ओडिया,हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में रुपांतरण की आवश्यकता है। कालेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर बच्चों के पाठ्यक्रम में भी गुरुनानकदेवजी के जीवन तथा उनके विश्वमानवता से जुडे जीवनोपयोगी संदेशों आदि पढाये जाने की बात कही। उनके अनुसार यह सबसे बडी खुशी की बात है कि भुवनेश्वर उत्कल विश्वविद्यालय में गुरुनानक चेयर है तथा पंजाब विश्वविद्यालय में जगन्नाथ चेयर। उनके अनुसार गुरुनानक देवजी अपने जीवन के 40वें वर्ष में ही सत्गुरु के रुप में प्रतिष्ठित हो गये। उन्होंने सिख भक्तों को उनके दिव्य ज्ञान को उनकी अपनी रोटी मानने की बात कही थी तथा दया को अपना प्रबंधन। गुरुनानकदेवजी के अनुसार ईश्वरभक्ति प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।ईश्वर एक है। वहीं प्रेम है। वहीं संगठनस्वरुप है। वहीं मंदिर,मस्जिद तथा चारदीवारी के बाहर विद्दमान है। गुरुनानकदेवजी ने यह भी संदेश दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति को हमसब समान समझें।अपने मन को जीतें तथा आत्मविजयी बनें। विश्वविजयी बनें।आजीवन सत्गुरु,सत्संग तथा सत्नाम में अपने आपको रमाये रखें। श्री सतपाल सिंह ने यह भी बताया कि गुरुनानक देवजी के पावन संदेशों को 9वें सिखगुरु तेग बहादुरजी ने भी बढाया जिनकी 400वीं जयंती प्रकाशपर्व के रुप में आज पूरा भारत मना रहा है। भुवनेश्वर गुरुद्वारा द्वारा चलाये जा रहे गत 24अप्रैल से कोविद-19 लंगर सेवा के संबंध में श्री सतपाल सिंह ने बताया कि उसे सफल बनाने में गुरुद्वारा के स्वयंसेवकों में रेशम सिंह,सतीश सिंह,एन.सी.पटनायक,सतबीर सिंह,खुशप्रीत सिंह तथा सर्वेश्वर बेहरा आदि का अभूतपूर्व सहयोग है और यह सेवा आनेवाले समय में भी लगातार चलती रहेगी।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password