Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

शिव पुराण क्यों पढ़ें‌ और सुनें?

-विचार: अशोक पाण्डेय
——————–
कुल 18 पुराण हैं।इन पुराणों की रचना वेद व्यास जी ने की है। शिव पुराण में भगवान शिवशंकर के उत्तम यश का वर्णन है। कहते हैं कि सोमवार का दिन कैलासपति भगवान शिव का दिन है। आज के दिन शिव पुराण की कथा सुनने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों ऐश्वर्य प्राप्त होते हैं। जो व्यक्ति प्रतिदिन शिव पुराण का पुजन करता है वह अश्वमेध यज्ञ का फल पाता है।जो व्यक्ति शिव पुराण का प्रतिदिन गान करता है उसपर इन्द्रदेव आदि प्रसन्न रहते हैं। वैसे तो प्रत्येक सप्ताह का सातों दिन अलग- अलग देवी -देवताओं का दिन माना गया है। जैसे:
रविवार को सूर्यदेव का दिन,
सोमवार को चन्द्रमा और‌ शिव का,
मंगलवार का दिन हनुमान का,
बुधवार का गणेश जी का,
गुरुवार विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का , शुक्रवार माता लक्ष्मी, माता दुर्गा और माता संतोषी का तथा
शनिवार शनिदेव का। फिर भी , सोमवार के दिन का अति विशिष्ट महत्त्व सृष्टि के समस्त नर-नारी के लिए है।आज के दिन जो शिव स्तुति करता है वह भगवान कैलासपति का सबसे प्रिय बनकर परमगति को प्राप्त करता है।
-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password