-अशोक पाण्डेय
———————
आज राजस्थान दिवस है। राजस्थान वीरों की पावन भूमि है। राजस्थान किसानों की कर्म भूमि है। राजस्थान कुलदेवी -देवताओं के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक पूजन की पवित्रतम भूमि है। आज राजस्थान के जितने भी राजस्थानी लोग देश-विदेश में अपना उद्योग लगाकर उद्योगपति हैं, कारोबारी हैं वे सभी अपनी कुल देवी की पूजा नित्य करते हैं। स्वयं राजस्थानियों के पितामह महाराजा अग्रसेन जी ने अपने व्यक्तिगत जीवन से हमें सत्कर्म करने की सीख दी है। इसीलिए आइए,हमसब अपनी राजस्थानी अस्मिता को बनाए रखने का आज संकल्प लें!
-अशोक पाण्डेय