प्रतिवर्ष बिस्वास, भुवनेश्वर चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दो दिन सामूहिक छठ महापर्व के सायंकालीन और भोर के अंतिम अर्घ्यदान स्थानीय कुआखाई नदी तट पर आयोजित करता है।इस वर्ष यह आयोजन क्रमशः 27-28 नवंबर को है। मिली जानकारी के अनुसार छठघाट मंचेश्वर,बालीयात्रा कुआखाई नदीतट और कुआखाई नदी तट छठघाट दोनों का निरीक्षण किया गया और छठघाट की साफ-सफाई, परिवहन, बिजली,सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि दोनों घाटों पर व्यवस्था उत्कृष्ट बनाई जाएगी। निरीक्षण करनेवालों में अध्यक्ष:राजकुमार, उपाध्यक्ष: अजय बहादुर सिंह,सचिव: अशोक कुमार भगत, कोषाध्यक्ष मणिशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव, आनंद मोहन,महारुद्र झा, विद्या मिश्रा, देवाशंकर त्रिपाठी,रमपदारथ राय, शंकर यादव,शेखर सिंह,संजय झा,अनिल सिंह,पुण्यानंद चौधरी, अमरेंद्र नाथ साह, अभिषेक मिश्रा और उदय साह आदि।
अशोक पाण्डेय
बिस्वास,भुवनेश्वर के पदाधिकारियों ने किया कुआखाई छठघाट का निरीक्षण









