Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

श्रीश्याम महोत्सव की दूसरी शाम भजन गायिका पूनम सुरेखा और गायक अमित सेठ की सुमधुर गायिकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

भुवनेश्वरः28फरवरीःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय झारपाड़ा श्रीश्याम मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव की दूसरी शाम आमंत्रित भजन गायिका पूनम सुरेखा और गायक अमित सेठ के नाम रही।दोनों की सुमधुर गायिकी ने आगत लगभग पांच सौ खाटू नरेश भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।ठीक 7.00 बजे सबसे पहले बाबा की आरती हुई।आरती की थाल बाबा भक्त आशीष अग्रवाल ने सभी माताओं,बहनों तथा भक्तों तक पहुंचाई और सभी ने बाबा की आरती बैठे-बैठे अपने स्थान पर ही ली।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट,झारपाड़ा के महासचिव सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा बाबा के तीन बार के जयकारे से हुआ।महासचिव ने आमंत्रित भजन गायिका पूनम सुरेखा तथा गायक अमित सेठ का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनका स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।अवसर पर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता,ट्रस्टी शिवकुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,ट्रस्टी राजेश मोड़ा समेत मारवाड़ी सोसायटी,भुवनेश्वर तथा उसके समस्त घटक संगठनों के अनेक बाबा भक्त सपरिवार उपस्थित थे।आंवला एकादशी होने के चलते बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ थी।मशहूर भजन गायिका पूनम सुरेखा ने अपनी राजस्थानी भजन गायिकी से सभी को खुश कर दिया।राजस्थानी कुलदेवी-देवताओं,पितरों के गीत तथा हिन्दी भजनों में गणेश वंदना,शिव वंदना,श्रीकृष्ण वंदना,हनुमान वंदना,पार्वती वंदना,जगन्नाथ वंदना जैसे अनेक भजन गाया।भजन गायक अमित सेठ ने भी पूनम सुरेखा का अच्छा साथ दिया और उन्होंने भी अनेक सुमधुर भजन गाया।अंत में सभी ने बाबा की आरती उतारी और एकादशी प्रसादसेवन किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सभी पुजारीगण,मनीष,गोविंद,साकेत,श्रेयांश,आनंद पुरोहित,राधेश्याम शर्मा,चिरंजी शर्मा और संजय बेहरा आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।–अशोक पाण्डेय.

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password