Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की नई अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने ली अपने पद और नि: स्वार्थ सेवा की शपथ

भुवनेश्वर,10 अप्रैल, अशोक पाण्डेय:
आज सायंकाल स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रथम तल पर मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की नई अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने अपने पद और नि: स्वार्थ समिति की सेवा की शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष जूही अग्रवाल ने उनको समिति की पीन भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शपथ पाठ ललिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष,मामस, उत्कल प्रांत ने कराई। अपने संबोधन में नई अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने बताया कि जो नि: स्वार्थ सेवा की परम्परा समिति ने आरंभ की है और विशेषकर जूही ने उसको वे सभी के सहयोग से आगे बढ़ाएंगी। अवसर पर मंजु अग्रवाल की पूरी टीम: सचिव, उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विभिन्न सेवा प्रकल्पों की संयोजिका तथा कार्यकारिणी की सदस्यगण एवं परामर्शदात्री समिति के सदस्य महिलाएं। गौरतलब है कि 1996 से मामस, भुवनेश्वर शाखा अस्तित्व में है और अबतक यह शाखा अनेक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान अर्जित कर चुकी है। मौके पर समिति की अनेक समाजसेवी पदाधिकारी भी उपस्थित थीं। शपथ पाठ के समय समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्कार को अपनाकर अपने अपने दायित्वों को निभाने की शपथ ली।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password