Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में कीट भारत में चौथे स्थान पर पहुंचा

कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इन्डस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (डीम्ड विश्वविद्यालय) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के प्रकाशित सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष कीट पांचवें स्थान पर था। वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित 101–200 श्रेणी में स्थान मिला है। इस वर्ष कीट को संयुक्त राष्ट्र के सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अंतर्गत रैंक किया गया। विशेष रूप से विश्वविद्यालय ने SDG 10 (असमानताओं में कमी), SDG 14 (जलमग्न जीवन का संरक्षण) और SDG 16 (शांति, न्याय एवं सशक्त संस्थान) में भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा SDG 9 (उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना) में कीट को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। अन्य सभी SDGs में भी विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी। कीट का यह शानदार प्रदर्शन इसके संस्थापक, राज्यसभा और कंधमाल लोकसभा के पूर्व सांसद प्रोफेसर डॉ अच्युत सामंत के दूरदर्शी नेतृत्व और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के प्रति संस्थान की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि इस बात का भी प्रमाण है कि विश्वविद्यालय केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि SDGs के प्रभावी क्रियान्वयन, मापनीय प्रगति और वास्तविक सामाजिक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर महान् शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने कहा, “हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि कीट ने एक बार फिर टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखते हुए वर्ष-दर-वर्ष अपने प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार किया है जो उत्कृष्टता और सतत विकास के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उल्लेखनीय है कि टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप विश्वविद्यालयों के सामाजिक प्रभाव का आकलन कर यह रैंकिंग प्रकाशित करता है। यह रैंकिंग विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग के अतिरिक्त उच्च शिक्षा संस्थानों के सामाजिक योगदान और सतत विकास में उनकी भूमिका को भी मान्यता प्रदान करती है।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password