मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी समाज एवं तेरापंथ युवा परिषद, भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन, लक्ष्मी सागर, भुवनेश्वर में केअर हास्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर के अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर की मुख्य उपलब्धियाँ:
1. 101 सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर में आकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।
2. आयुष्मान कार्ड शिविर में कुल 41 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए।
यह अत्यंत गर्व का विषय रहा। अध्यक्ष विनीत ने बताया कि आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड की संख्या में और वृद्धि होगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
विशिष्ट उपस्थिति एवं मार्गदर्शन:
आयोजित सेवा कार्य में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर हमारा मनोबल बढ़ाया , जैसे:
मनसुख सेठिया, लालचंद मोहता, सुभाष चन्द्र भुरा, चेतन टेकरीवाल, माणिक माहेश्वरी, सज्जन सुरेका, शुभकरण भुरा, प्रकाश भुरा, बिष्णु नारायण मॉल, घनश्याम पेड़ीवाल , सुनील मुंदड़ा, बछराज बेताला, आनंद पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष युवा किशन खंडेलवाल, युवा मुन्ना अग्रवाल, युवा साकेत अग्रवाल,युवा किशन बलोदिया, युवा मिनेश खंडेलवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य युवा हरीश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष युवा जगमोहन पेड़ीवाल, मंडल-1 उपाध्यक्ष युवा अरुण अग्रवाल एवं समाज के अन्य गणमान्य वरिष्ठ नागरिक।
शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में
आयुष्मान कार्ड संयोजक युवा गौरव जिंदल तथा स्वास्थ्य शिविर के समस्त स्वयंसेवकों ,युवा कुणाल खोवाला, युवा निशा अग्रवाल, युवा कोमल अग्रवाल, युवा राजेंद्र सोनी आदि का रहाl
विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद
संजय लाठ – अध्यक्ष, मारवाड़ी समाज , भुवनेश्वर
श्री जितेंद्र बैद – अध्यक्ष एवं श्री सौरव बेताला – सचिव, तेरापंथ युवा परिषद आदि का।
-अशोक पाण्डेय











