भारत की राजधानी नई दिल्ली के अम्बेदकर इण्टरनेशनल सेंटर,जनपथ में 09अप्रैल,2021 को ओडिशा के उत्कल केशरी डा हरेकृष्ण महताब द्वारा ओडिया में लिखित पुस्तकः ओडिशा का इतिहास का हिन्दी संस्करण का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बतौर समारोह के मुख्यअतिथि के रुप में किया किया। अवसर पर केन्द्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा बीजू जनता दल लोकसभा सांसद श्री भर्तृहिर महताब सम्मानित अतिथि के रुप में मंचासीन थे।गौरतलब है कि डा.शंकरलाल पुरोहित ने पुस्तक-ओडिशा का इतिहास का हिन्दी अनुवाद किया है। पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में यह बताया कि आज देश एक तरफ जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व ओडिशा के हरेकृष्ण महताब ने अपने कालेज की पढाई का त्यागकर स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पडे। जब गांधीजी ने डंडी यात्रा आरंभ की तो ओडिशा में स्वतंत्रता आंदोलन की जिम्मेवारी हरेकृष्ण महताब ने संभाली।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्तक के हिन्दी अनुवादक शंकरलाल पुरोहित के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए आज के परिपेक्ष्य में पुस्तक के हिन्दी संस्करण को अत्यंत उपयोगी बताया। नई दिल्ली से भुवनेश्वर लौटे डा पुरोहित ने बताया कि पुस्तक लोकार्पण का क्षण उनके लिए तथा उनकी धर्मपत्नी के लिए अविस्मरणीय रहा। गौरतलब है कि अनेक बार विश्व हिन्दी सम्मेलनों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करनेवाले डा शंकरलाल पुरोहित सच्चे गांधीवादी हैं जिनका जन्म कटक में 05मार्च,गांधीवादी हैं जिनका जन्म 05मार्च 1940 में कटक में हुआ। उनकी पूरी शिक्षा ओडिशा में हुई जिसके बदौलत उनमें ओडिया-हिन्दी-प्रेम स्पष्ट झलकता है। सच कहा जाय तो डा पुरोहित की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष पुरोहित ही उनके सफल जीवन की प्रेरणा हैं। उनके बेटे अनिल, जीवन की वास्तविक रुप में प्रेरणा हैं। वे आज भी कंप्यूटर पर डा पुरोहित का हाथ बंटाती हैं। कुल लगभग 150 ओडिया पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद करनेवाले डा शंकरलाल पुरोहित के हिन्दी अनुवाद के बदौलत अनेक ओडिया साहित्यकारों को केन्द्रीय ज्ञानपीठ अवार्ड भी मिल चुका है। भुवनेश्वर मारवाडी सोसाइटी के वयोवृद्ध सलाहकार डा शंकरलाल पुरोहित सभी के हितैषी हैं। आज उनको बधाई देनेवालों में कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत़ भुवनेश्वर मारवाडी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संजय लाठ तथा उत्कल अनुज हिन्दी पुस्तकालय के मुख्यसंरक्षक श्री सुभाष भुरा आदि हैं।
अशोक पाण्डेय