Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

निखिल गुप्ता ने डिस्टींशन के साथ अमरीकी हल्ट विश्वविद्यालय से किया एमबीए

भुवनेश्वरः14अगस्तःअशोक पाण्डेयः
कटक के नामी युवा कारोबारी श्री शंकर गुप्ता के छोटे बेटे निखिल गुप्ता ने डिस्टींशन के साथ अमरीकी हल्ट विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।निखिल ने इण्टरनेशनल बिजिनेश तथा फाइनांस में यह डिग्री प्राप्त किया है। निखिल गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक तथा प्लस-टू की शिक्षा बैंगलोर से पूरी की।उसके उपरांत वे लण्डन आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से बी.बी.ए.किये तथा अमरीकी हल्ट विश्वविद्यालय से इण्टरनेशनल बिजिनेश तथा फाइनांस में एमबीए किया। हाल ही में अमरीकी हल्ट विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में निखिल गुप्ता को डिस्टींशन के साथ एमबीए की डिग्री प्रदान की गई। निखिल गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार एक वैश्य परिवार है और जिसप्रकार महाराजा अग्रसेनजी ने क्षत्रीय धर्म को छोडकर वैश्यधर्म अपनाया था ठीक उसी प्रकार वे भी अपने दादाजी,ताऊजी,चाचाजी तथा पिताजी के कारोबार में ही मन लगाकर पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास से प्रसन्नतापूर्वक योगदान देंगे। होनहार तथा मेधावी निखिल की असाधारण कामयाबी पर उसके समस्त शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई तथा शुभ कामना।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password