

भुवनेश्वरः13फरवरीः अशोक पाण्डेयः
13फरवरी को सायंकाल आयोजक श्री किशन खण्डेलवाल के सौजन्य से स्थानीय लक्ष्मीसागर मोहल्ले में रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन हुआ।अक्षय फाउण्डेशन,भुवनेश्वर के संत श्री दीनशरण दास के कुशल नेतृत्व में उनकी भजनमण्डली मे लगातार दो घण्टे तक रामनाम संकीर्तन सस्वर रुप में प्रस्तुत किया जिसका आनन्द श्री शिवकमार शर्मा,श्री मुरारीलाल खण्डेलवाल,श्री गोपाल शर्मा,श्री मूलचन्द शर्मा,श्री विश्वनाथ शर्मा,श्री आत्माराम,श्री सुशील शर्मा,श्री सज्जन लढानिया,श्री शुभेन्दु,श्री बाबूलाल जोशी समेत अनेक ने सपरिवार उठाया तथा प्रसादसेवन किया।आयोजक श्री किशन खण्डेलवाल ने बताया कि अक्षय फाउण्डेशन,भुवनेश्वर पूरी निष्ठा के साथ जरुरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराता है तथा लोगों के आध्यात्मिक विकास के लिए निःशुल्क भजन-संकीर्तन करता है। इसीलिए उनके अच्छे आध्यात्मिक कार्यों को बढावा देने तथा भुवनेश्वर जनपद के अमन-जैन के लिए उन्होंने यह आयोजन कराया था जो हरप्रकार से सराहनीय रहा।
अशोक पाण्डेय








