Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम कीट इंटरनेशनल स्कूल,भुवनेश्वर में उद्घाटित

भुवनेश्वरः23फरवरीःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय कीट इंटरनेशनल स्कूल में 22फरवरी को विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सप्ताहभर चलनेवाला कार्यक्रम उद्घाटित हो गया। आजादी के अमृतमहोत्सव समारोह के तहत यह प्रदर्शनी कार्यक्रम 2047 के विज्ञान शोकेस रुप में है जिसका आयोजन डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलेप्मेंट ओरगनाइजेशन(डीआरडीओ) ने आईटीआर, एनटीआर, आईएमएमटी, एसटीडी(ओडिशा सरकार)वोआरसीएसी, ओडिशा विज्ञान अकादमी, आईएमए तथा कीट-टीबीआई ने मिलकर आयोजित किया है।उद्घाटन डा पी के मिश्रा,सचिव,इएण्ड आईटी तथा डा विज्ञान तथा तकनीकी,ओडिशा सरकार,डा पी के मल्लिक,एडिशनल पीसीसीएफ ओडिशा तथा चिफ कार्यपालक ओआरएसएसी श्री के श्रीनिवास,श्रेत्रीय अधिकारी,सीबीएसइ,भुवनेश्वर तथा कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद आदि की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।ओयोजित प्रदर्शनी में अग्नि,आकाश, पृथ्वी, ब्रह्मोस, आस्ट्रा ,नाग आदि मिसाल का प्रदर्शन लाजवाब था। साथ-साथ ही साथ शस्त्र प्रणालीःएमबीटी, अर्जुन टैंक, आर्टीलेरी गन आदि भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये। आयोजन में कुल लगभग 1200 प्रतिनिधियों ने नामांकन कराया है।गौरतलब है कि यह आयोजन पूरे भारत के कुल 75 शहरों में यह आयोजन हो रहा है जबकि फाइनल कार्यकम दिल्ली में आयोजित होगा।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password