Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

पहली रज 13 जून को वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर,भुवनेश्वर के सौजन्य से पहली रज्ज ग्रैण्ड आवास परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने की सभी तैयारियां हुईं पूरी

भुवनेश्वरः12जूनःअशोक पाण्डेयः
ओडिशा का लोकपर्व,कृषिपर्व तथा रजस्विता कन्या- पर्व, रज्ज 13जून से (पहली रज्ज के रुप में)आरंभ हो रहा है। इसके मनाये जाने की सुदीर्घ परम्परा ओडिशा में रही है। इसकी शुरुआत दक्षिण ओडिशा से हुई जो अब पूरे ओडिशा का लोकपर्व बन चुका है। 13जून,2022 को पहली रज्ज हर्षोल्लास के साथ ओडिशा के घर–घर में मनाये जाने की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं।यह 16जून तक चलेगी। कहते हैं कि जिस प्रकार महिलाओं के प्रतिमास मासिक धर्म होता है जो उसके शरीर-विकास का प्रतीक होता है। ठीक उसी प्रकार कुमारी कन्याओं के रजोत्सव का यह महापर्व लगभग चार दिनों तक बडे ही आन्नद-मौज के साथ ओडिशा में मनाया जाता है। उस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्त्व है। ऐसी मान्यता है कि उससे भावी लोकजीवन में शांति तथा अमन-चैन आता है। रजोत्सव का अपना सामाजिक महत्त्व भी है। पहली रज को घर की बालिकाएं,युवतियां,महिलाएं तथा बुजुर्ग महिलाएं पूरे दिनभर आपस में मिलकर मौज-मस्ती करतीं हैं। नाच-गान करतीं हैं। लुड्डो खेलती हैं। रज्ज-पान खाती हैं। झूला झुलती हैं। परम्परागत साडी और पहनावा पहनती हैं। अपने हाथों मेंहदी रचाती हैं। जिसप्रकार धरती वर्षा के आगमन के लिए अपने आपको तैयार करती है ठीक उसीप्रकार पहली रज्ज को कुमारी कन्याएं,अविवाहिताएं अपने आपको तैयार करतीं हैं। सुबह में उठकर वे अपने शरीर पर हल्दी-चंदन का लेप लगातीं हैं। पवित्र स्नान करतीं हैं। जगन्नाथ भगवान की पूजा करतीं हैं। अपने भावी सुखमय जीवन हेतु भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करतीं हैं। आरंभ के तीन दिन तक महिलाएं बिना पका हुआ भोजन करतीं हैं। खाने में नमक तक नहीं लेतीं हैं। पैरों में चप्पल तक नहीं पहनतीं। लगातार तीन दिनों तक घर के काम में किसी प्रकार काट-छिल भी नहीं करतीं हैं।सबसे रोचक बात यह है कि उन दिनों(चार दिनों तक) ओडिशा में धरतीं में कोई खुदाई भी नहीं होती है।रजोत्सव में मौसमी फल कटहल का कोवा,आम,केला,लीची और अन्नानास आदि खातीं हैं। वे ओडिशा का परम्परागत भोजनः पूड-पीठा खाती हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022 की रज्ज को लगभग दो सालों के अंतराल के बाद ओडिशा के घर-घर में तथा ओडिशा राज्य सरकार तथा अन्य संगठनों के सहयोग से सामूहिक रुप में मनाया जा रहा है। भुवनेश्वर-कटक राजमार्ग के ग्रैण्ड आवास परिसर में पहली रज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है जिसमें फैशन बाजार,म्यूजिक-डांस,गेम्स तथा कीड्स जोन एवं फुड फेस्टिवल के रुप में मनाया जा रहा है।वहीं भुवनेश्वर रवींद्रमण्डप,जयदेवभवन,भंजकलामण्डप उत्कल मण्डप में रज्ज के अवसर अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा ओडिशा सरकार के यात्रीनिवास बीजेबी कालेज के सामने रज्ज के अवसर पर अनेक प्रकार के पूड-पीठा तथा झूला झुलने की सुंदर व्यवस्था की गई है।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password