Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले श्री अजय अग्रवाल, अध्यक्ष, फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसायटी, भुवनेश्वर चाप्टर

भुवनेश्वरः23जूनःअशोक पाण्डेयः
23जून को भारत के राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से श्री अजय अग्रवाल, अध्यक्ष,फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसायटी,भुवनेश्वर चाप्टर ने शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी ओर से उनको शानदार जीत की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू 1977 से राजनीति में कदम रखीं। उनकी कामयाबी का सफर एक शिक्षिका से झारखण्ड की राज्यपाल तक का काफी यादगार रहा। पिछले लगभग 22 सालों से जनता की सेवा करनेवाली द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर पार्षद के रुप में हुआ।वे ओडिशा भाजपा आदिवासी मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। दो बार ओडिशा प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं ।उनसे मुलाकात करनेवाले तथा उनको जीत की अपनी शुभकामनाएं देनेवाले श्री अजय अग्रवाल फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसायटी,भुवनेश्वर चाप्टर के अध्यक्ष हैं जो आदिवासी कल्याण,आदिवासी सशक्तिकरण,आदिवासी बच्चों की शिक्षा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ओडिशा के गांव-गांव में जाकर एकल विद्यालय अभियान को साकार करने के लिए अपने साथियों के साथ अपनी निःस्वार्थ सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने श्री अजय अग्रवाल की शुभ कामनाएं सहर्ष स्वीकार कीं और उनके प्रति आभार भी जताया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password