Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ओडिया मासिक पत्रिका कादंबिनी ने मनाया अपना 22वां स्थापना दिवस

राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल कादंबिनी सम्मानः2022 से सम्मानित

भुवनेश्वरःतीन जुलाई,अशोक पाण्डेयः
दो जुलाई को स्थानीय रवीन्द्र मण्डप सभागार में सायंकाल ओडिया पारिवारिक मासिक पत्रिका कादंबिनी ने अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह के मुख्यअतिथि ओडिशा के मान्यवर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने कादंबिनी(ग्लोबल वार्मिंग विशेषांक) तथा कुनी कथा नवांक का लोकार्पण किया। नये कादंबिनी साहित्य अकादमी को लोकार्पित किया तथा अपने संबोधन में कादंबिनी तथा कुनी कथा नाम की सार्थकता को भी आध्यत्मिक धरातल पर स्पष्ट किया। उन्होंने पत्रिका की कुल 22साल की यात्रा को पत्रिका के संरक्षक प्रोफेसर अच्युत सामंत तथा सम्पादिका डा इति सामंत के भगीरथ प्रयत्नों का प्रतिफल बताया। उन्होंने यह भी बताया कि कादंबिनी तथा कुनीकथा दोनों मासिक पत्रिकाएं पारिवारिक बंधन को मजबूत मनाने की दिशा में मील की पत्थर सिद्ध हुईं हैं। उन्होंने दोनों मासिक पत्रिकाओं की गुणवत्ता तथा लोकप्रियता को पौराणिक कथाओं के रुप में लोकप्रिय बनाने का भी संदेश दिया। ओडिशा के मान्यवर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल को उनके ओडिया भाषा,संगीत,साहित्य,कला और संस्कृति प्रेम के बदौलत उन्हें कादंबिनी सम्मानः2022 से सम्मानित किया गया।सभागार में उपस्थित सभी अपने-अपने स्थान पर खडे होकर करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत भाषण कीट-कीस-कीम्स के प्राणप्रतिष्ठाता,कंधमाल लोकसभा सांसद तथा कादंबिनी पत्रिका के संरक्षक प्रोफेसर अच्युत सामंत ने दिया जिसमें मंतासीन सभी आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों का परिचय दिया तथा मुख्यअतिथि प्रोफेसर गणेशीलाल को ओडिशा की जनता का राज्यपाल बताया। उनके ओडिया भाषा,संगीत और साहित्य प्रेम को स्पष्ट किया और यह भी बताया कि डा गणेशीलाल जी जगन्नाथ संस्कृति के बहुत बडे विद्वान हैं।अवसर पर 2020 का कादंबिनी सम्मान ओडिया गायक प्रणव पटनायक को तथा 2021 का कादंबिनी सम्मान ओडिया डेली समाज के ओडिशा प्रमुख निरंजन रथ को प्रदान किया गया। साथ ही साथ 2020 से लेकर 2022 तक के अनेक नामी ओडिया कलाकारों को कादंबिनी-परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।मंचसंचालन तथा आभार प्रदर्शन डा इति सामंत ने किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password