Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर और कमनवेल्थ एडुकेशन मीडिया सेंटर फार एशिया,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय वर्चुवल रीयलिटी कार्यशाला उद्घाटित

भुवनेश्वरः02सितंबरःअशोक पाण्डेयः
दो सितंबर को सुबह 10.00 बजे क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान(आरआईइ)भुवनेश्वर के सभागार में आरआईइ और कमनवेल्थ एडुकेशन मीडिया सेंटर फार एशिया,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में नव नियुक्त शिक्षकों(एडुकेटरों के लिए) दो दिवसीय वर्चुवल रीयलिटी(वीआर) कार्यशाला मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.सी.अग्रवाल,प्राचार्य क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भुवनेश्वर तथा सम्मानित अतिथि डा.कौशल कुमार भगत फेकेल्टी,आईआईटी खडगपुर के द्वारा उद्घाटित हुई। अपने संबोधन में प्रो.अग्रवाल ने भारत की नई शिक्षा नीति को रेखांकित करते हुए तथा 360 वीआर वीडियो प्रदर्शित कर नव नियुक्त एडुकेटरों को उनकी शैक्षिक जिम्मेदारी को वखूबी निभाने का संदेश दिया।डा कौशल कुमार भगत ने एडुकेटरों के लिए तकनीकी कौशल विकास की सतत दक्षता की बात कही।स्वागत की औपचारिकता कार्यक्रम संयोजिका आरआईइ,भुवनेश्वर की प्रोफेसर गोवरम्मा आईपी ने पूरी की।नव नियुक्त एडुकेटरों ने विचार-विमर्श सत्र में बढचढकर हिस्सा लिया।

अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password