भुवनेश्वर: 26 सितंबर: अशोक पाण्डेय:
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय , कोरापुट के नये कुलपति के रूप में शांति निकेतन के हिंदी प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ने आज 26 सितंबर को अपना कार्यभार संभाल लिया ।गौरतलब है कि प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ओडिशा क्योंझर निवासी हैं जिन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव में, हिन्दी की उच्च शिक्षा देवघर, झारखंड में तथा पीएचडी शांतिनिकेतन से की है। कुलपति बनने से पूर्व वे शांतिनिकेतन में प्रोवीसी रह चुके हैं। वे भारत के महामहिम राष्ट्रपति की ओर से साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी बोर्ड, गया तथा इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद रिक्रूटमेंट बोर्ड के नोमीनी भी हैं। ओडिशा साहित्य से आजीवन संबद्ध प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ओड़िया से हिन्दी अनुवाद में विशेष रुचि रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में यह बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट की शैक्षिक व्यवस्था में गुणात्मक विकास करना है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति का अक्षरशः अनुपालन करना है तथा भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महत्त्वाकांक्षी अभियान: जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान और जय अनुसंधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय के युवाओं को न्यासी भारत की ओर उन्मुख करना है। गौरतलब है कि प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी पहले ओडिया कुलपति हैं जिनको राष्ट्रपति द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है।
अशोक पाण्डेय
ओडिशा, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कोरापुट के नये कुलपति के रुप में प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला
