Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

गायक अक्षय महंती का मनाया गया 20वां श्राद्ध दिवस

अक्षय साहित्य सम्मान प्रदान किया गया
भीमा प्रूष्टी को तथा अक्षय संगीत सम्मान से सम्मानित हुए विचित्र नंद देव
डा.इति सामंत की रचना-अमर अक्षय- लोकार्पित

भुवनेश्वर:18नवंबर: अशोक पाण्डेय:
स्थानीय रवीन्द्र मण्डप में 17 नवंबर को सायंकाल मशहूर ओड़िया गायक,संगीत निर्देशक तथा संगीतज्ञ स्व अक्षय महंती का 20वां श्राद्ध दिवस संस्कृति -व-संस्कृति संस्था भुवनेश्वर तथा ओडिशा सीने क्रिटिट संघ के सौजन्य से आयोजित हुआ। समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में बीजेडी राज्यसभा सांसद सुलता देव,ओडिशा संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यव्रत साहू, ओडिशा संस्कृति विभाग के सचिव रंजन कुमार दास तथा ओडिया कादंबिनी मासिक पत्रिका की सम्पादिका डा इति सामंत आदि मंचासीन थे।गौरतलब है कि समारोह के मुख्य अतिथि कीट-कीस के प्राण प्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत किसी आवश्यक कार्यवश समारोह में उपस्थित न हो पाये। स्वागत भाषण दिया संस्कृति व संस्कृति संस्था के अध्यक्ष प्रदोष पटनायक ने।स्व अक्षय महंती के 20वें श्राद्ध दिवसपर सभी विशिष्ट अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।अवसर परअक्षय साहित्य सम्मान-22 भीमा प्रूष्टी को तथा अक्षय संगीत सम्मान-22 गायक विचित्र नंद देवको प्रदान किया गया। डा इति सामंत की पुस्तकःअमर अक्षय-का भी लोकार्पण हुआ। आयोजित संगीत समारोह में स्व.अक्षय महंती के सभी मशहूर भजनों तथा गीतों का गायन ओडिया संगीतज्ञों द्वारा किया गया जिनमें युवा राकेश बिस्वाल का वायलेन वादन अति सराहनीय रहा जिसमें उन्होंने अक्षय मंहंती के मशहूर भजन को वायलेन पर प्रस्तुत प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन दिलीप हाली,सचिव संस्कृति-व-संस्कृति संस्था तथा ओडिशा सिने क्रिटिक संघ के प्रमुख के रुप में किया गया।मंचसंचालन डा मिलन घटुआरी ने किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password