भुवनेश्वर,23मई, अशोक पाण्डेय
बुद्ध पूर्णिमा की संध्या पर राष्ट्रीय शब्दाक्षर संस्था की ओडिशा प्रांतीय इकाई के सौजन्य से स्थानीय उत्कल -अनुज हिन्दी वाचनालय में लोकतंत्र और मतदान विषयक काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता युवा कवि सुधीर कुमार सुमन ने की। आयोजन की प्रारंभिक जानकारी अशोक पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है जहां की शासन व्यवस्था लोकतांत्रिक हैं जिसके लिए मतदान की जिम्मेदारी समस्त भारतीय नागरिक की है। संस्था की ओर से स्वागत भाषण दिया अमित रंजन ने दी।अवसर पर किशन खण्डेलवाल, नारायण मुदुली, मुरारीलाल लढानिया, अशीष कुमार साह, स्मृति अंजन पण्डा, सुधीर कुमार सुमन, विनोद कुमार, विद्युत प्रभा गनतायत,मीना सहगल, अमित रंजन आदि ने अपनी अपनी कविताओं का वाचन किया। आयोजन निश्चित रूप से 2024 लोकसभा तथा विधान सभा चुनावों में मतदान के लिए सही जानकारी के रूप में सिद्ध हुआ।
अशोक पाण्डेय
“शब्दाक्षर”द्वारा उत्कल -अनुज हिन्दी वाचनालय में लोकतंत्र और मतदान विषयक काव्य संगोष्ठी आयोजित
