Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ओड़िशा के निःस्वार्थ उद्योगपति एवं समाजसेवीः श्री महिमानंद मिश्र का 71वां जन्मदिन मुबारक हो

अनुभूतिः अशोक पाण्डेय,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त
आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष का मंगलवार है। आज अंग्रेजी महीना अप्रैल,2024 की 07 तारीख है। आज के ही दिन ओड़िशा के निःस्वार्थ उद्योगपति एवं समाजसेवीः श्री महिमानंद मिश्र का जन्म 07 मई,1953 के दिन हुआ।लेकिन वे प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन अक्षय तृतीया के दिन ही अपने कटक के ओड़िया बाजार स्थित अपने निवास स्थल पर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।वे अपने सुयोग्य माता-पिता स्वर्गीय पिताजी रवींद्रनाथ मिश्र तथा स्वर्गीया माता उर्मिला मिश्रा के एक सुयोग्य संतान हैं। वे महाप्रभु जगन्नाथ के अनन्य भक्त हैं। उनका सबसे बड़ा शौक जनसेवा,लोकसेवा तथा जगन्नाथ सेवा है। 71 वर्षीय उद्योगपति श्री महिमानंद मिश्र की असाधारण लोकप्रियता का मुख्य आधार तीन हैः उनकी असाधारण प्रतिभा,उनका पारदर्शी और सरलतम चरित्र तथा उनकी अपार धन-सम्पदा। वे उत्कल विश्वविद्यालय से 1976 मंा एम.ए. तथा एलएल.बी किये।वे ओड़िशा स्टेवेण्डर्स लिमिटेड कंपनी समूह के एमडी हैं।वे अपनी कंपनी के समस्त अधिकारियों तथा सहयोगियों के साथ प्रतिदिन अपने घर का पका भोजन करते हैं। वे अपने समस्त सहयोगियों को अपने परिवार का एक अभिन्न सदस्य समझते और मानते हैं और उनके सुख-दुख में वे हमेशा खड़े नजर आते हैं। उनके दोनों लाड़ले उनके जीवन के प्राण हैं। वे हमेशा अपने जीवन में कर्म की प्रधानता देते हैं।वे चाहते हैं कि ओड़िशा के भावी भविष्य को अपनी ओर से उत्कृष्ट तालीम,उनको उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा तथा बेहतर रोजगार उपलब्ध कराएं और इसके लिए वे संकलित जीवन जीते हैं। वे अपने व्यापार जगत में सभी प्रकार के शिपिंग से संबंधित व्यापार करते हैं। वे हॉस्पिटलिटी,उद्योग,शिक्षा,चीनी उत्पादन,स्टील एवं कोक,मनोरंजन,एवियेशन तथा पोर्ट कारोबार के साथ-साथ हेल्थकेअर आदि के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय तथा प्रशंसनीय पैठ बनाकर एक निःस्वार्थ जननायक बन चुके हैं। वे गरीबों के जीवित मसीहा हैं। वे आध्यात्मिक क्षेत्र में अनेक संस्थाओं जैसेःरामकृष्ण मिशन आदि से अपने बाल्यकाल से ही जुड़े हुए हैं। वे सीआईआई तथा यूसीसीआई के एक सक्रिय सदस्य हैं। उनके समदर्शी व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी उनका निःस्वार्थ मानवसेवा,गौसेवा तथा लोकसेवा है।उनके यहां से आजतक कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। इसलिए सभी की ओर से उनके 71वें जन्मदिन पर उनको बहुत-बहुत बधाई तथा अनेकानेक शुभ कामनाएं।
-अशोक पाण्डेय,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त.
07 मई,2024

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password