विश्व के सबसे बड़े आदिवासी आवासीय विद्यालय,कीस के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित +2 परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बुधवार को Council of Higher Secondary Education (CHSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में KISS के छात्रों ने सभी संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष KISS के कुल 1,847 विद्यार्थियों ने +2 परीक्षा में भाग लिया। राज्य में जहाँ कला संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.50%, विज्ञान का 88.80% तथा वाणिज्य का 88.07% रहा, वहीं KISS के विद्यार्थियों ने भी उत्साहजनक प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी KISS की छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कला और वाणिज्य संकाय में पाँच-पाँच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि विज्ञान संकाय में सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कला संकाय में नेहा कुजूर ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विज्ञान संकाय में सरिबाला मुंडा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में शशिमणि माझी ने 91 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थापक डॉ.अच्युत सामंत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कीस कॉलेज के शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन तथा छात्रों की अथक मेहनत ने संस्था को यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है।
-अशोक पाण्डेय
कीस के विद्यार्थियों ने +2 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की











