जय जगन्नाथ!
————
आज पवित्रतम कार्तिक मास का पहला दिन है। इसलिए आप आज से इस मास में प्रतिदिन सुबह में शालीग्राम की पूजा तुलसी दल से अवश्य करें!
कहते हैं कि व्यक्ति जब सुखमय जीवन व्यतीत करता हैं तो उस वक्त उसके अहंकार की कठिन परीक्षा होती है और जब वह दुःख के दिनों में रहता है तो उस वक्त उसके धैर्य की कठिन परीक्षा होती है।
मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव और अनुभूति के आधार पर यह कह सकता हूं कि आप एक सफलतम व्यक्ति हैं क्योंकि आप अपने जीवन के अनुकूल और प्रतिकूल दोनों परिस्थितियों में समभाव से रहते हैं।
शालीग्राम भगवान से मैं आज आपके लिए सभी प्रकार से धर्ममय सिद्ध होने की मंगल कामना करता हूं।
-अशोक पाण्डेय
जय जगन्नाथ!









