Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

बिस्वास परिवार ओड़िशा के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने इंजीनियर राजकुमार सिंह

भुवनेश्वर:04अक्टूबर: अशोक पाण्डेय:
स्थानीय सेफ्रान होटल, अशोक नगर में दिन में करीब बारह बजे अपराह्न में बिस्वास परिवार ओड़िशा ने अपनी एजीएम बुलाई। मंचासीन रहे अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अजय बहादुर सिंह,सचिव अशोक कुमार भगत, कोषाध्यक्ष मणिशंकर ठाकुर। बैठक की अध्यक्षता अशोक पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बंदे मातरम तथा राष्ट्रगान से हुआ। तदोपरांत बिस्वास परिवार के दिवंगत सदस्यों की आत्मा की चिर शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद मणिशंकर ठाकुर ने विगत सत्र के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष डॉ अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इंजीनियर राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बिस्वास परिवार ओड़िशा ने बहुत कुछ हासिल किया है जिसपर हमसभी को गर्व है। इंजीनियर राजकुमार सिंह ने एजीएम में आगत कटक -भुवनेश्वर के सभी सदस्यों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल की असाधारण उपलब्धियों को बताया। पुरानी एजीएम के कार्यकाल की समाप्ति के बाद समारोह के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने पुनः अध्यक्ष पद के लिए इंजीनियर राजकुमार सिंह के नाम की घोषणा की और सभी ने सर्वसम्मति से पुनः दुबारा इंजीनियर राजकुमार सिंह को बिस्वास परिवार ओड़िशा के नये अध्यक्ष के रूप में चुन लिया। अपने नये कार्यकाल की भावी योजनाओं को स्पष्ट करते हुए इंजीनियर राजकुमार सिंह ने बताया कि कोई भी शीर्ष पर संस्था से बड़ा नहीं होता है। इसलिए वे सभी माननीय सदस्यों का सम्मान करते हुए बिस्वास परिवार ओड़िशा को उत्तरोत्तर विकास के मार्ग पर अग्रसर करते रहेंगे। वहीं कुछ सदस्यों ने अपने अपने बहुमूल्य सुझाव भी संस्था के विकास के लिए दिये।  अंत में, सभी आगत सदस्यों ने दोपहर का सामूहिक भोजन किया। सच कहा जाय तो बिस्वास परिवार ओड़िशा की आमंत्रित एजीएम बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password