भुवनेश्वर:8 अक्टूबर: अशोक पाण्डेय:
स्थानीय मारवाड़ भवन में महाराजा अग्रसेन की 1008 जयंती समारोह:2026 के उपलक्ष्य में 08अक्टूबर को सायंकाल म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता बहुत ही उत्तम रही जिसमें लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय नजर आईं। गौरतलब है कि अजय अग्रवाल, भाजपा ओड़िशा प्रांतीय कोषाध्यक्ष आयोजन समिति के चेयरमैन हैं। किशन बलोदिया अध्यक्ष, मुन्ना लाल अग्रवाल, सचिव और कोषाध्यक्ष हैं सी ए अनुप अग्रवाल। आयोजित में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,खोर्द्धा इकाई, मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर, मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर,आपणो परिवार भुवनेश्वर, उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन भुवनेश्वर, मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर,दादी मंडली भुवनेश्वर और मारवाड़ी महिला समिति नंदनकानन हिस्सा ले रहे हैं। किशन बालोदिया ने बताया कि आयोजित सभी कार्यक्रमों स्थानीय मारवाड़ी समाज के आयोजन से संबद्ध सभी सपरिवार हिस्सा ले रहे हैं। सबसे उत्साही छोटे छोटे बच्चे नजर आए जो म्यूजिकल चेयर रेस में सबसे आनंदित नजर आए। मुख्य समारोह आगामी 11अक्टूबर को मारवाड़ भवन में है।
अशोक पाण्डेय











