Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कीट डीम्ड विश्वविद्यालय भारत की 6वीं सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी, THE एशिया रैंकिंग 2026 में पूर्वी भारत में नंबर 1

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल: कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) भुवनेश्वर ने टाईम्स हायर एजुकेशन (THE) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में 6वां स्थान हांसिल किया है। इसके साथ ही कीट ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत में शीर्ष स्थान पर उभरकर सामने आया है। वर्ष 2025 में यह डीम्ड विश्वविद्यालय देश में 8वें स्थान पर था। वैश्विक स्तर पर भी कीट ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए एशिया में 169वां स्थान प्राप्त किया है, जो 2024 में 196वें और 2025 में 184वें स्थान से निरंतर सुधार को दर्शाता है। THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 36 देशों के 929 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया जिनमें शिक्षण (लर्निंग एनवायरनमेंट), शोध वातावरण (वॉल्यूम, आय और प्रतिष्ठा), शोध गुणवत्ता (साइटेशन प्रभाव, उत्कृष्टता और प्रभाव), अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण (स्टाफ, छात्र और रिसर्च), तथा इंडस्ट्री आय (ज्ञान हस्तांतरण और पेटेंट) शामिल हैं। अच्युत सामंत, जो कीट और कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (कीस) के संस्थापक हैं, ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के संकाय, कर्मचारियों और छात्रों के निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीयकरण और नवाचार पर कीट का विशेष जोर इसे एक विश्वस्तरीय शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक रहा है।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password