स्थानीय कीट डीम्ड विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में 09 जून को सुबह 10.00 बजे चार दिवसीय हिन्दी कार्यक्रम उद्घाटित हो गया।संसाधक दृय थे, प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी, भूतपूर्व कुलपति, ओड़िशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कोरापुट और हिन्दी विद्वान अशोक पाण्डेय। समारोह के मुख्य अतिथि थे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर ज्ञानरंजन महंती जब कि सम्मानित अतिथि थे विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक डॉ शिवानंद मिश्र। अपने संबोधन में संसाधक अशोक पाण्डेय ने बताया कि चार दिवसीय हिन्दी कार्यक्रम का मुख्य विषय है: कृतज्ञ बनें, कृतघ्न नहीं। उन्होंने बताया कि यह संदेश कीट -कीस और कीम्स के प्राण-प्रतिष्ठा प्रोफेसर अच्युत सामंत का जिसे चार दिवसीय हिन्दी कार्यक्रम में सफल बनाया जाएगा, हिन्दी के सरल प्रयोग से।संसाधक प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक प्रदेश की राजभाषा का अपना अलग -अलग संदेश है। जैसे: ओड़िया भाषा संस्कृति का संदेश है करुणा, बंगाली भाषा संस्कृति का संदेश है -सुंदरता और संघ की राजभाषा हिन्दी का संदेश है -समावेशिता। प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी ने बताया कि आप सभी प्रतिभागी ओड़िया हैं। इसलिए ओडिशा से बाहर से आनेवाले कीट कीस और कीम्स सभी विद्यार्थियों को विचार विनिमय में आदर देना चाहिए और सभी अभिभावकों को अपने कीट -कीस और कीम्स का मेहमान मानना चाहिए।आप अपने कार्यरत संस्थाएं: कीट कीस और कीम्स के प्रति वफादार होना चाहिए। हिन्दी बातचीत में हमेशा ‘तुम’ की जगह ‘आपका’ प्रयोग करना चाहिए। संस्था के सभी के साथ प्रेमपूर्वक आत्मीय प्रयोग करना चाहिए। तर्क- वितर्क भूलकर भी नहीं करना चाहिए। संसाधक अशोक पाण्डेय ने यह भी बताया कि कीट -कीस और कीम्स की स्थापना के पीछे एक मात्र उद्देश्य -करुणा है जो भारत समेत पूरे विश्व के आकर्षण का अब केंद्र बन चुका है। उद्घाटित सत्र में स्वागत की औपचारिकता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो ज्ञानरंजन महंती ने निभाई जबकि विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक व सम्मानित अतिथि डॉ शिवानंद मिश्र ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज्ञा पण्डा ने किया। कार्यक्रम 12 जून तक चलेगा।
कीट डीम्ड विश्वविद्यालय में चार दिवसीय हिन्दी कार्यक्रम उद्घाटित
भुवनेश्वर,09 जून, अशोक पाण्डेय:
-अशोक पाण्डेय











