
विश्वविद्यालय के संस्थापक महान् शिक्षाविद् प्रोफेसर अच्युत सामंत ने की ₹5 लाख के
नकद पुरस्कार की घोषणा
भुवनेश्वर, 27 जुलाई: ओडिशा की पहली प्रतिभागी के रूप में इंडियन आइडल सीजन-16 का खिताब जीतकर इतिहास रचने के एक दिन बाद कीट और कीस डीम्ड विश्वविद्यालय के प्राणप्रतिष्ठा,भारतीय राज्यसभा तथा कंधमाल लोकसभा के पूर्व सांसद महान् शिक्षाविद् प्रोफेसर अच्युत सामंत ने अपनी पूर्व छात्रा ज्योतिर्मयी नायक का भव्य अभिनंदन किया और कीट-कीस-कीम्स की आन-बान-शान बनी ज्योतिर्मयी नायक को पांच लाख रुपये के नगद पुरुष की की घोषणा।जैसे ही इंडियन आइडल विजेता ज्योतिर्मयी नायक कीट परिसर पहुंचीं ज्योतिर्मयी का हजारों छात्रों,शिक्षकों,अधिकारियों,पदाधिकारियों तथा गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने गगनभेदी कर तालियों से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। ज्योतिर्मयी ने सबसे पहले कीट-कीस परिसर का परिभ्रमण किया तथा छात्रों एवं अपने शुभचिंतकों से मुलाकात की जिन्होंने ओडिशा और कीट- परिवार का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कीट-कीस-कीम्स के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने ज्योतिर्मयी की इस असाधारण जीत को देश, ओडिशा तथा कीट-कीस-परिवार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनकी इस असाधारण सफलता के सम्मान में प्रोफेसर डॉ. सामंत ने ज्योतिर्मयी को ₹5 लाख की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “आज हम सभी यहां एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। 15 जुलाई को भी हम यहीं एकत्रित हुए थे, जब ज्योतिर्मयी इंडियन आइडल के फाइनल में पहुंची थीं। हमने उनकी सफलता के लिए अपने इष्टदेव भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना की थी। आज उन्होंने वह सपना साकार कर दिया है और भारत, ओडिशा तथा कीट-कीस-कीम्स-परिवार के लिए इतिहास रच दिया है।” प्रोफेसर डॉ. सामंत ने उनकी सतत लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ज्योतिर्मयी ने लगभग 11 महीने तक मुंबई में रहकर अथक परिश्रम किया और अपनी गायकी को निखारने के बाद देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो की विजेता बनीं। भावुक ज्योतिर्मयी ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत, अपने पूर्व के शिक्षकों, मित्रों तथा पूरे कीट-कीस-कीस- परिवार का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कीट-कीस-कीम्स- परिवार से उनको मिले स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन से ही उन्हें अपने सपनों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर ज्योतिर्मयी ने अपनी मधुर आवाज़ में कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।गौरतलब है कि हाल ही में ओडिशा की पहली गायिका के रूप में इंडियन आइडल का खिताब जीतने वाली ज्योतिर्मयी को रविवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में विजेता ट्रॉफी, ₹20 लाख की नकद पुरस्कार राशि तथा एक नई कार से सम्मानित किया गया था।
-अशोक पाण्डेय










