Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उत्कल प्रदेश – भुवनेश्वर शाखा

17 जुलाई को स्थापना दिवस एवं तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, उत्कल प्रदेश की भुवनेश्वर शाखा द्वारा 17 जुलाई को स्थापना दिवस एवं तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती देबास्मिता मोहंती की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती ललिता जी तथा समिति की सभी आदरणीय एडवाइजर बहनों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम शाखा अध्यक्षा श्रीमती मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में सचिव श्रीमती रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पारीक एवं समस्त कार्यकारिणी बहनों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में स्थापना दिवस के साथ तीज महोत्सव भी बड़े ही उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, तीज उत्सव से जुड़े पारंपरिक कार्यक्रम तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिकाएँ श्रीमती मंजू बांका, श्रीमती ममता अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल रहीं। उनके कुशल समन्वय एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। अंत में समिति द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सदस्य बहनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password