भुवनेश्वरः12मईःअशोक पाण्डेयः
11मई को भुवनेश्वर,29,सत्यनगर के उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय में दिन के करीब 12.00 बजे
जैन मुनि जिनेशजी का पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक श्री सुभाष भुरा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अवसर पर श्री किशन खण्डेलवाल,पुस्तकालय सचिव ,सदस्य पत्रकार श्री शेषनाथ राय तथा जैन अनुयायी श्री मेघराज कातेला आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि जैन मुनि जिनेशजी पिछले लगभग चार महीनों से भुवनेश्वर प्रवास पर हैं। आध्यात्मिक जीवनयापन करनेवाले संत जिनेश कुमार जी का अधिकाश समय आध्यात्मिक पठन-पाठन तथा प्रवचन आदि में व्यतीत होता है। उनको आध्यात्मिक पुस्तकें पढने का बडा शौक है इसीलिए श्री सुभाष भुरा के निमंत्रण को स्वाकारकर वे पुस्तकालय पधारे तथा पुस्तकालय में उपलब्ध संदर्भ ग्रंथों का अवलोकन किया तथा अपनी ओर से भी कुछ सद्ग्रंथ भेंट की।अपने स्वागत में सुभाष भुरा ने बताया कि आज उनके द्वारा स्थापित उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय जैन मुनि श्रेष्ठ जिनेशजी आगमन से धन्य हो गया। पुस्तकालय की गरिमा बढ़ गई। किशन खंडेलवाल ने बताया कि उत्कल अनुज हिन्दी वाचनालय में प्रख्यात लेखकॉं,कवियों तथा साहित्यकारों आदि की पुस्तकें रखी गई है। लोग वाचनालय में आते हैं और संदर्भग्रंथों को पढते हैं। ज्ञान अर्जित करते हैं। पुस्तकालाय पूरी तरह से वातानुकूलित है। वाचनालय में समय-समय पर साहित्यिक संगोष्ठियां आयोजित होतीं हैं।इस पुस्तकालय में हिन्दी हास्य-विनोद के विश्वविख्यात सशक्त हस्ताक्षर सुरेन्द्र शर्मा भी पधार चुके हैं।
अशोक पाण्डेय
उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय में जैन मुनि श्रेष्ठ जिनेश का हुआ भव्य स्वागत
