Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कलिंग टेलीविजन ने मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस

ओडिया क्षेत्रीय कलिंग टेलीविजन चैनल ने अपना 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ स्थानीय स्वस्ति प्रीमिय होटल में 15जुलाई को सायंकाल मनाया। चैनल के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने चैनल के सीएमडी हिमांशु खटुआ को उनकी जिम्मेदारी,ईमानदारी,वफादारी तथा कार्यसंस्कृति के लिए उनको सपत्नीक सम्मानित किया। अपने संदेश में प्रोफेसर सामंत,प्राणप्रतिष्ठाता कीट-कीस तथा लोकसभा सांसद ने बताया कि कलिंग टेलीविजन चैनल ओडिशा का एकमात्र सकारात्मक तथा तथ्यात्मक(कहे ठीक,दिखाये ठीक) है जिसके कुल 300 से भी अधिक सहयोगी हैं जो अपनी जिम्मेदारी बडी ईमानदारी से निभाते हैं और चैनल का मान-सम्मान बढाते हैं। प्रोफेसर सामंत ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आज टेलीविजन चैनल के संचालन के सामने अनेक चुनौतियां हैं जिसमें कलिंग टेलीविजन खरा उतरकर ओडिशा का सर्वश्रेष्ठ चैनल बन चुका है जिसे आगे भी बनाये रखने की आवश्यकता है।अवसर पर अनेक राजनीतिक नेतागण,अनेक टेलीविजन चैनलों के प्रतिनिधि तथा कलिंग टेलीविजन प्रेमी दर्शक आदि उपस्थित थे।

अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password