


भुवनेश्वर 5 सितंबर अशोक पाण्डेय
जवाहर नवोदय विद्यालय मुण्डली, कटक के आवासीय बच्चों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस को यादगार तरीके से मनाया। विद्यालय के प्राचार्य श्री रामराज सिंह ने बच्चों की दक्षता के अनुसार उन्हें 1 दिन के लिए विद्यालय का प्राचार्य,उप प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिका बनाया। बच्चों ने भी पूरी ईमानदारी के साथ प्राचार्य,उप प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिका बनकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। अपराह्न बेला में शिक्षकों और छात्रों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं जैसे वॉलीबॉल प्रतियोगिता आदि आयोजित की गईं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भी प्राचार्य रामराज सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया।
अशोक पाण्डेय








