Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

अनुज हिन्दी पुस्तकालय ने भी मनाया गुरुपूर्णिमा

प्रख्यात हिन्दी कमेंटेटर एवं हिन्दी शिक्षक अशोक पाण्डेय सम्मानित

भुवनेश्वरः02अगस्तःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय अनुज हिन्दी पुस्तकालय में भी कवियों और श्रोताओं की गरिमायी उपस्थिति में गुरुपूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ किशन खण्डेलवाल के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी की पुस्तकालय के लिए गौरव की बात यह है कि इस पुस्तकालय से जुड़े अशोक पाण्डेय हैं जिन्होंने एक हिन्दी शिक्षक के रुप में तथा प्राचार्य के रुप में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की लंबी सेवाएं दी है। ये अपनी चहुंमुखी प्रतिभा के बदौलत राष्ट्रपति पुरस्कार से भी 2006 में सम्मानित किये गये हैं। वे भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की हिन्दी कमेंट्री आकाशवाणी और दूरदर्शन से लगभग 40 वर्षों तक दिये हैं। ये एक सचिरत्रवान,प्रतिभावान तथा जगन्नाथ संस्कृति के प्रचारक के रुप में सम्मानित किये जा रहे हैं। पाण्डेय ने अपने आभार प्रदर्शन में बताया कि आज के बच्चों को शिक्षा देने से पहले शिक्षक को स्वयं चरित्रवान तथा प्रतिभावान बनने की आवश्यकता है।पुस्तकालय के मुख्यसंरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा,किशन खण्डेलवाल,रामकिशोर शर्मा,बनवारीलाल लढानिया समेत लगभग 40 कवियों ने पाण्डेय को सम्मानित किया और गुरुपूर्मिमा को यादगार बनाया।अवसर पर कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का सस्वर वाचन भी किया।
-अशोक पाण्डेय

 

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password