Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कटक,तुलसीपुर स्थित गीताज्ञान मंदिर प्रांगण के अग्रसेन भवन में मनाई गई महाराजा अग्रसेनजी की 5176 जयंती

बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने अपने संबोधन में न्यास भारत बनाने का दिया संदेश

कटकः23सितंबरःअशोक पाण्डेयः
23सितंबर को कटक,तुलसीपुर स्थित गीताज्ञान मंदिर प्रांगण के अग्रसेन भवन में मनाई गई अग्रवंश के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेनजी की 5176 जयंती।बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने अपने संबोधन में न्यास भारत बनाने का दिया संदेश दिया।श्रेष्ठ भारत को साकार करने का संदेश दिया।विशुद्ध भारत के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की।हर गरीब परिवार के दुखों को अपनाने की अपील की।राज्यपाल ने मानवीय संस्कारों की जानकारी देते हुए महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जितने भी संपन्न व्यक्ति हैं, वे अपने साथ काम करने वाले, आस-पास के गरीब व्यक्तियों के दुखों को हर लें, उसे चूम लें और उनको समृद्ध और सुखी बनाने का प्रयास करें। यह हमारी संस्कृति और संस्कार हैं।अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराबना भी की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में देश के शक्तिबोध तथा सौंदर्यबोध की सुंगध को फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके नेतृत्व में देश समृद्धि की ओर अग्रसर है और प्यार और सदभावना की ज्योति जला रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह को कटक महानगर निगम के मेयर सुभाष सिंह, पूर्व विधायक देवाशीष सामंतराय आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक तथा गीता ज्ञानमंदिर के अध्यक्ष डाक्टर विजय खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी व गोभक्त नथमल चनानी, विशिष्ट समाजसेविका संपत्ति मोड़ा आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें मूक बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शनकर सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन संपत्ति मोड़ा ने किया।उन्होंने प्रोफेसर गणेशीलाल जी को एक विनम्र स्वभाव के ओडिशा के प्रत्येक जनता का राज्यपाल बताते हुए उनके विचारों को उनकी वास्तविक पहचान बताया। डा विजय खण्डेलवाल ने मुख्यअतिथि को विद्यासागर बताया जिनको सुनने की उनकी लालसा आज पूरी हुई है।अवसर पर कटक समाज के कुछ प्रमुख समाजसेवियों को समाज गौरव से राज्यपाल जी ने सम्मानित किया।आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष रुप से विकलांगों का सम्मान रहा।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password