Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल को “ज्ञान की ओर” (लघु आध्यात्मिक) पुस्तक भेंट

भुवनेश्वर:6अक्तूबर: अशोक पाण्डेय
जाने-माने जगन्नाथ भक्त अशोक पाण्डेय द्वारा लिखित आध्यात्मिक लघु पुस्तक “ज्ञान की ओर”ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल को हाल ही में भेंट की गई। गौरतलब है कि अशोक पाण्डेय ने जगन्नाथ संस्कृति पर अनेक पुस्तकें हिन्दी में प्रकाशित की है जिनमें प्रमुख हैं: भारतीय संस्कृति को ओडिशा की देन, रामराज्य, नवकलेवर और रथयात्रा, महाप्रभु जगन्नाथ, महाप्रसाद और जगन्नाथ जी के विभिन्न वेष ।ये सभी पुस्तकें श्री जगन्नाथ पुरी के श्रीमंदिर में ही उपलब्ध हैं।श्री पाण्डेय की नई पुस्तक ज्ञान की ओर उनके अपने स्व चिंतन- मनन से तैयार सुविचारों का संग्रह है जिसके लेखन को ओडिशा के महामहिम राज्यपाल, आध्यात्मिक पुरुष प्रोफेसर गणेशी लाल ने सहर्ष स्वीकार किया तथा श्री पाण्डेय द्वारा आध्यात्मिक जगत के लिए उनका हिन्दी में एक अभिनव तथा सार्थक प्रयास बताया। अशोक पाण्डेय ने महामहिम के प्रति आभार जताते हुए उनके आध्यात्मिक लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का दिव्य आशीर्वाद बताया।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password