भुवनेश्वर:13जनवरी : अशोक पाण्डेय:
भुवनेश्वर की सरकारी पंजीकृत सामाजिक कल्याण संस्था बिस्वास भुवनेश्वर का मकरसंक्रांति खिचड़ी बंधुमिलन 14 जनवरी को स्थानीय चन्द्रशेखरपुर गुजरात भवन में सायंकाल में आयोजित है। संस्था के सभी सदस्य उक्त अवसर पर अध्यक्ष संजय झा तथा सचिव चन्द्रशेखर सिंह की ओर से सादर आमंत्रित हैं। अवसर पर बच्चों के लिए क्वीज एवं महिलाओं के लिए हाऊजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। अवसर पर गत वर्ष छठ महापर्व को सफल बनाने में असाधारण सहयोग देनेवाले बिस्वास के युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। रात्रि भोज में मकर संक्रांति की खिचड़ी, लिट्टी-चोखा और चटपटे व्यंजन आदि परोसे जाएंगे। आयोजन शाम 5 बजे से आरंभ होगा। गौरतलब है कि पहले यह बंधुमिलन स्थानीय यूनिट-3 राममंदिर प्रांगण में होता था लेकिन बिस्वास के अधिकांश सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखकर इसे इस वर्ष से गुजरात भवन में रखा गया है।
अशोक पाण्डेय
बिस्वास भुवनेश्वर का मकर संक्रांति खिचड़ी बंधुमिलन 14 जनवरी को सायंकाल चन्द्रशेखरपुर गुजरात भवन में
